राष्ट्रीय मांग 2026: CSP को बीमा, पेंशन और एक जैसा कमीशन क्यों जरूरी है?
राष्ट्रीय मांग-पत्र 2026 मैं एक CSP/Business Correspondent हूँ। पिछले कई सालों से गाँव-गाँव में बैंकिंग सेवा पहुँचा रहा हूँ। हम ही वो लोग हैं जो: 1. बुजुर्गों को पेंशन दिलाते हैं 2. महिलाओं का खाता खोलते हैं 3. सरकारी योजनाओं का पैसा घर तक पहुंचाते हैं लेकिन हमारी समस्याएं: 🔹 A. बीमा-पेंशन और कमीशन 1. कोई सरकारी बीमा नहीं 2. कोई पेंशन नहीं 3. हर बैंक का कमीशन अलग-अलग 4. कमीशन 2-3 महीने लेट और बिना वजह कटौती 🔹 B. पारदर्शिता और ID सुरक्षा 1. किस सेवा पर कितना commission मिलेगा, यह स्पष्ट नहीं 2. Target के नियम लिखित में नहीं होते 3. Target पूरा न होने पर तुरंत CSP ID बंद कर दी जाती है 4. मनमानी कटौती होती है और कारण नहीं बताया जाता 5. CSP ID बंद होने से ग्राहक को दिक्कत और सेवा प्रभावित होती है हम सरकार से सम्मानपूर्वक मांग करते हैं: 1. सभी बैंक CSP के लिए सरकारी बीमा योजना 2. CSP के लिए पेंशन योजना 3. "एक देश एक कमीशन" - सभी बैंक के लिए राष्ट्रीय न्यूनतम स्लैब 4. हर महीने की 5 तारीख तक समयबद्ध भुगतान 5. पारदर्शी Commission Chart - हर सेवा का कमीशन तय हो 6. Target के स...