Bank CSP न्याय 2026: एक देश एक कमीशन - 10 लाख CSP को बीमा, पेंशन और सम्मान की मांग
जय हिन्द!
मैं एक CSP संचालक हूँ - ग्राम भगीपुर, जिला एटा (उ.प्र.) से।
पिछले 15 साल से हम गाँव-गाँव में बैंकिंग सेवा दे रहे हैं। बुजुर्गों की पेंशन, किसानों का KCC पैसा, महिलाओं का खाता - सब हम संभालते हैं। रोज 10-12 घंटे बिना छुट्टी के काम करते हैं।
कोरोना काल में भी जब सब घर में थे, तब हमने जान जोखिम में डालकर पैसा पहुँचाया।
लेकिन आज तक हमारी कोई सरकारी पहचान नहीं - कोई बीमा नहीं, कोई पेंशन नहीं।
हमारी 3 न्यायपूर्ण मांग:
1. सभी Bank CSP / BC के लिए सरकारी समूह बीमा + पेंशन योजना।
2. "एक देश, एक कमीशन" - सभी बैंकों में समान कमीशन नीति।
3. हर महीने समय पर भुगतान और पारदर्शी रसीद की गारंटी।
यह मांग किसी बैंक के विरुद्ध नहीं है, बल्कि 10 लाख CSP परिवारों के सम्मान के लिए है।
Petition पर Sign करें: https://c.org/vjn2QHnMzz
WhatsApp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VbDhrG7Fy72ERlRwLy29
#EkDeshEkCommission #CSPKoNyayDo #BharatJanSeva2026
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें