राष्ट्रीय संयुक्त मांग-पत्र 2026: बैंक हड़ताल की 6 मांगें + CSP की 19 सूत्रीय न्याय की मांग

राष्ट्रीय संयुक्त मांग-पत्र 2026 बैंक हड़ताल + CSP/Bank Mitra - एक साथ, एक मांग दिनांक: 13 सितंबर 2026 (रविवार) | विषय: बैंकिंग परिवार की सामाजिक सुरक्षा भाग - A: आज बैंक हड़ताल में क्या मांग हो रही है? (13 सितंबर 2026 अपडेट) आज 13 सितंबर 2026 रविवार को बैंक साप्ताहिक अवकाश के कारण बंद हैं। कल 12 सितंबर दूसरा शनिवार था और 11 सितंबर 2026 को UFBU द्वारा 1 दिन की देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया था। सूत्रों के अनुसार उनकी 6 प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं (100% सच): 1. 5-Day Banking तत्काल लागू करो: मार्च 2024 में IBA और UFBU के बीच समझौता हो चुका है, प्रस्ताव वित्त मंत्रालय में विचाराधीन है। 2. PLI में समानता: सभी कैडर के लिए Performance Linked Incentive में समान मानक की मांग। 3. पेंशन अपडेशन: पुराने बैंक पेंशनरों की पेंशन को RBI की तरह अपडेट करने की मांग। 4. एकसमान महंगाई भत्ता (Uniform DA): सभी पेंशनरों के लिए DA फॉर्मूला एक जैसा हो। 5. NPS से OPS में एक बार विकल्प: NPS वाले कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना में वापस आने का विकल्प। 6. भर्ती और सुरक्षा: खाली पदों पर भर्ती और ग्रेच्युटी/सुरक्षा से संबंधित मांगें। संभावित आगे के कार्यक्रम (यूनियन सूत्रों के अनुसार): - 28, 29, 30 सितंबर 2026: 3 दिवसीय हड़ताल का प्रस्ताव - 26 अक्टूबर 2026 से: अनिश्चितकालीन हड़ताल का प्रस्ताव हम बैंक कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा की मांगों का समर्थन करते हैं। बैंक कर्मचारी और CSP/Bank Mitra - दोनों बैंकिंग व्यवस्था के दो मजबूत स्तंभ हैं। भाग - B: CSP/Business Correspondent की 19 सूत्रीय राष्ट्रीय मांगें सेवा में, माननीय वित्त मंत्री, भारत सरकार, वित्त मंत्रालय, नई दिल्ली विषय: CSP/Bank Mitra के लिए सामाजिक सुरक्षा, एक समान कमीशन और पारदर्शी व्यवस्था हेतु निवेदन मान्यवर, 1. बीमा और पेंशन का राष्ट्रीय ढांचा: सभी सक्रिय CSP के लिए दुर्घटना बीमा और पेंशन/सुरक्षा योजना पर विचार हो। 2. एक देश - एक न्यूनतम कमीशन: सभी बैंकों के लिए न्यूनतम Commission का एक समान राष्ट्रीय मानक तय हो। 3. समयबद्ध भुगतान: पिछले माह का कमीशन हर माह की 5-10 तारीख तक खाते में आने की व्यवस्था हो। 4. कटौती में पारदर्शिता: किसी भी Deduction का कारण SMS/Email/Portal पर लिखित में बताया जाए। 5. Target के लिखित नियम: सभी Target लिखित में और समय पर बताए जाएं, सिर्फ Target के आधार पर ID बंद न की जाए। 6. ID बंद करने की उचित प्रक्रिया: ID बंद करने से पहले Notice, कारण बताना, जवाब का अवसर और Review की प्रक्रिया अपनाई जाए। 7. राष्ट्रीय शिकायत पोर्टल: Commission और ID से संबंधित शिकायतों के लिए एक National Portal बनाया जाए। 8. सरकारी योजनाओं में Consent-Based सुविधा: खाता खोलते समय ग्राहक की स्पष्ट सहमति के बाद ही PMSBY/PMJJBY/APY जैसी योजनाओं के लिए अलग से विकल्प/Consent Screen आए, ताकि ग्राहक को दोबारा बैंक न जाना पड़े। 9. Mobile Number Update में सहायता: ग्राहक का Mobile Number खो जाने की स्थिति में, CSP केवल ग्राहक को Bank Branch तक मार्गदर्शन और Document Verification में सहायता करे। 10. Digital Transparency Dashboard: हर CSP को अपना Transaction, Commission और Target देखने के लिए एक Dashboard दिया जाए। 11. Commission Slab की वार्षिक समीक्षा: महंगाई के अनुसार Commission की समीक्षा हो। 12. सेवा बाधित होने पर वैकल्पिक व्यवस्था: CSP की ID में तकनीकी समस्या आने पर ग्राहक सेवा बाधित न हो। 13. स्पष्ट Commission Chart: हर सेवा का Commission Chart CSP Portal पर सार्वजनिक हो। 14. सामाजिक सुरक्षा का राष्ट्रीय ढांचा: सभी Bank Mitra के लिए एक समान सामाजिक सुरक्षा नीति बने। 15. ग्राहकों के लिए निरंतर सेवा: ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवा निरंतर बनी रहे, इसके लिए Support System हो। 16. Operational Allowance: Device, Internet और Electricity के लिए 1500 रुपये प्रतिमाह Operational Support पर विचार हो। 17. काम का समय और अवकाश: 8 घंटे कार्य की Guideline और सप्ताह में 1 दिन अवकाश की व्यवस्था पर विचार हो। 18. महिला और दिव्यांग CSP सुरक्षा: महिला और दिव्यांग Bank Mitra के लिए विशेष सुरक्षा और सहायता व्यवस्था हो। 19. GST/TDS पर स्पष्टता: Commission पर GST/TDS की स्पष्ट और एक समान नीति जारी की जाए। हमारा उद्देश्य: हम किसी बैंक या संस्था के विरुद्ध नहीं हैं। हम बैंकिंग व्यवस्था को और मजबूत बनाना चाहते हैं। CSP मजबूत होगा - बैंक मजबूत होगा - ग्राहक मजबूत होगा - भारत मजबूत होगा। Petition Link: https://c.org/WnZ9PCrpNX एक भारत - एक संकल्प - एक जिम्मेदारी निवेदक: रामकिशोर यादव, एटा (UP) | Banking Correspondent Welfare

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Etah News Today 21 Oct 2026: Kal 20 Oct ko 42 Feet Ravan Dahan Sampann, Hatsari me 300 Bimar, Aliganj me ASHA Pradarshan

Bharat Mange 26 Rashtriya Shiksha Sudhar 2026 | Etah Se Shuru Ek Desh Ek Fees Ki Mang

एटा में सभी सेवा 0 Charge पर Aadhar Banking | SBI CSP, CSC, Loan, Vahan Bima, Insurance - Ramkishor Jan Seva Kendra