एटा: जलेसर में बरसात से डूबी हजारों बीघा धान की फसल, एसडीएम पीयूष रावत ने बुलडोजर से कराई निकासी

एटा / जलेसर - जलेसर तहसील क्षेत्र में लगातार बारिश के बाद कई गांवों में खेतों में पानी भरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। बसई, सोनामई, महापुर, ग्वालिथरा समेत आसपास के गांवों में बरसाती पानी खेतों में जमा होने से धान की हजारों बीघा फसल प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यदि समय रहते पानी की निकासी नहीं कराई गई तो फसल बर्बाद हो सकती है। ग्रामीणों ने जलभराव की समस्या को लेकर एसडीएम को लिखित शिकायत दी थी। मामले का संज्ञान लेते हुए एसडीएम पीयूष रावत मौके पर पहुंचे और जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने खेतों में जाकर स्थिति देखी और ग्रामीणों से बातचीत कर समस्या की जानकारी ली। उनके साथ खंड विकास अधिकारी पी.एस. आनंद और तहसील व ब्लॉक स्तर की टीम भी मौके पर मौजूद रही। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि बारिश का पानी खेतों में जमा होने से धान की फसल प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने पानी निकासी के लिए नाले की मांग की। इसके बाद एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पानी निकासी कराने के निर्देश दिए। मौके पर बुलडोजर लगाकर खेतों में जमा बरसाती पानी को निकालने का काम शुरू कराया गया। ग्रामीणों ने जलभराव की समस्या की शिकायत क्षेत्रीय विधायक संजीव दिवाकर से भी की थी। एसडीएम के मौके पर पहुंचने के बाद विधायक संजीव दिवाकर भी ग्रामीणों के बीच पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं। स्थायी समाधान की तैयारी एसडीएम पीयूष रावत ने अधिकारियों को तत्काल जल निकासी कराने के साथ समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में जल निकासी की व्यवस्था को और बेहतर करते हुए समस्या का स्थायी समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। मौके पर शुरू हुई कार्रवाई से किसानों को उम्मीद है कि समय रहते खेतों से पानी निकलने पर धान की फसल को बड़े नुकसान से बचाया जा सकेगा। स्रोत: सी न्यूज भारत लेखक: रामकिशोर, एटा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Etah News Today 21 Oct 2026: Kal 20 Oct ko 42 Feet Ravan Dahan Sampann, Hatsari me 300 Bimar, Aliganj me ASHA Pradarshan

Bharat Mange 26 Rashtriya Shiksha Sudhar 2026 | Etah Se Shuru Ek Desh Ek Fees Ki Mang

एटा में सभी सेवा 0 Charge पर Aadhar Banking | SBI CSP, CSC, Loan, Vahan Bima, Insurance - Ramkishor Jan Seva Kendra