Grand Shobha Yatra Organized by Yadav Samaj on Radha Ashtami in Awagarh Etah

अवागढ़, एटा। राधा अष्टमी के पर्व पर शनिवार को यादव समाज की ओर से नगर में राधा-कृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इससे पहले हनुमानगढ़ी पर हवन-यज्ञ और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान कराए गए।

शाम करीब तीन बजे जलेसर रोड स्थित थाना परिसर से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। इसमें एक दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा विकासखंड कार्यालय, सब्जी मंडी, मेन बाजार, अखाड़ा चौराहा और एटा रोड होते हुए यादव नगर स्थित लाडली गेस्ट हाउस पहुंची।

बैंड-बाजों की धुन पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने राधारानी और भगवान श्रीकृष्ण की आरती उतारी। लाडली गेस्ट हाउस पर देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।


📢 रामकिशोर जन सेवा केंद्र, भगीपुर
📞 संपर्क: 8868831763
📧 ईमेल: ramkishor3etah@gmail.com
एटा की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें - ramkishorjanseva.blogspot.com

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Etah News Today 21 Oct 2026: Kal 20 Oct ko 42 Feet Ravan Dahan Sampann, Hatsari me 300 Bimar, Aliganj me ASHA Pradarshan

Bharat Mange 26 Rashtriya Shiksha Sudhar 2026 | Etah Se Shuru Ek Desh Ek Fees Ki Mang

एटा में सभी सेवा 0 Charge पर Aadhar Banking | SBI CSP, CSC, Loan, Vahan Bima, Insurance - Ramkishor Jan Seva Kendra