Painting Competition Organized Under Seva Sankalp Abhiyan at Primary School Jarani Khurd Awagarh
अवागढ़, एटा। प्राथमिक विद्यालय जरानी खुर्द में शनिवार को सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना तथा नागरिकों को विकसित भारत@2047 के संकल्प से जोड़ना रहा।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं ने स्वच्छ भारत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण और मेरे सपनों का भारत जैसे विषयों पर सुंदर चित्र बनाए।
इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में इंचार्ज प्रधानाध्यापक दुष्यंत प्रताप सिंह, संकुल शिक्षक प्रदीप कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
📢 रामकिशोर जन सेवा केंद्र, भगीपुर
📞 संपर्क: 8868831763
📧 ईमेल: ramkishor3etah@gmail.com
एटा की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें - ramkishorjanseva.blogspot.com
📞 संपर्क: 8868831763
📧 ईमेल: ramkishor3etah@gmail.com
एटा की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें - ramkishorjanseva.blogspot.com
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें