स्कॉलरशिप में बैंक की ब्रांच गलत क्यों आती है? ये सिर्फ SBI नहीं, पूरे देश के सभी बैंकों की समस्या है
स्कॉलरशिप फॉर्म भरते समय बैंक की ब्रांच गलत क्यों आती है? यह समस्या सिर्फ SBI की नहीं है।अगर आप UP Scholarship, NSP या किसी भी सरकारी योजना का फॉर्म भर रहे हैं, तो आपने देखा होगा कि बैंक की ब्रांच लिस्ट में अजीब नाम लिखे आते हैं।जैसे - AWAGARH (NP), ALIGANJ (NPP), ETAH (NPP), SAKIT, JALESAR (NPP)जबकि हमारी पासबुक पर सिर्फ AWAGARH या ALIGANJ लिखा होता है। इसी चक्कर में बहुत से छात्र गलत ब्रांच सेलेक्ट कर लेते हैं।यह सिर्फ Etah या SBI की समस्या नहीं हैयह समस्या PNB, Bank of Baroda, Gramin Bank, HDFC - सभी बैंकों में है। और यह सिर्फ Etah में नहीं, बल्कि पूरे देश में है। हर साल लाखों छात्रों की छात्रवृत्ति इसी वजह से फेल हो जाती है या अटक जाती है।ADB Etah का कोड 006349इसका मतलब है SBI की ADB Branch Etah, जिसका IFSC Code SBIN0006349 है। लेकिन पोर्टल पर यह नाम सही से नहीं दिखता, इसलिए छात्र कन्फ्यूज हो जाते हैं।इसका सही हल क्या होना चाहिए?1. ब्रांच लिस्ट हटनी चाहिए: पोर्टल पर ब्रांच लिस्ट की जगह सिर्फ IFSC Code डालने का ऑप्शन होना चाहिए। IFSC डालते ही बैंक का नाम अपने आप आ जाना चाहिए, जैसे PhonePe और Google Pay में होता है।2. तुरंत वेरिफिकेशन होना चाहिए: फॉर्म भरते ही बैंक खाता PFMS पर चेक हो जाना चाहिए। अगर खाता गलत है तो उसी समय पता चल जाए, 3 महीने बाद नहीं।3. DBT लिंक जरूरी है: चाहे किसी भी बैंक का खाता हो, अगर वह Aadhaar NPCI / DBT से लिंक नहीं है तो पैसा नहीं आएगा। इसलिए बैंक में जाकर Aadhaar Seeding और DBT Enable जरूर कराएं।अगर सरकार यह 3 काम कर दे तो यह समस्या जो पूरे देश में है, वह हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी।आपका खाता किस बैंक में है और आपको कौन सी ब्रांच में दिक्कत आई? कमेंट में जरूर बताएं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें